फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटे वाहनों के लिए खुल गया गौलापुल

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। गौलापार और चोरगलिया के 20 हजार लोगों के लिए राहत भरी खबर है। एनएचएआई ने शुक्रवार को गौलापुल हल्के वाहनों के लिए खोल दिया है। रविवार से पुल भारी वाहनों के लिए भी खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन

पर्वतीय क्षेत्र में हुई बारिश के कारण गौलापुल की एप्रोच रोड बह गई थी। इससे यातायात पूरी तरह बंद हो गया था। एनएचएआई ने 15 दिन में एप्रोच रोड खोलने का आश्वासन दिया था। 15 दिन सात नवंबर को पूरे हो रहे हैं लेकिन एनएचएआई ने शुक्रवार को ही गौला पुल की एप्रोच रोड बनाकर हल्के वाहनों के लिए खोल दिया है।
एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर योगेंद्र शर्मा ने कहा कि रविवार से भारी वाहन भी पुल से गुजारे जाएंगे। एप्रोच रोड को पांच दिन देखा जाएगा। इसके बाद पुल को टू वे में खोल दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि काम पूरा हो गया है। साइन बोर्ड लगने रह गए हैं। शनिवार को साइन बोर्ड भी लगा दिए जाएंगे। पांच दिन एप्रोच रोड निगरानी में रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें