गौलापार (नैनीताल)। चैलेंज कप प्रीमियर लीग का खिताब गौलापार की टीम ने जीत लिया है। लाखनमंडी इंटर कॉलेज के मैदान में मंगलवार को खेले गए फाइनल में टॉस जीतकर पहले खेलते हुए चोरगलिया की टीम ने निर्धारित 15 ओवर में 151 रन बनाए।
जवाब में गौलापार ने 13 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर खिताब जीत लिया। 62 बनाने के लिए वरुण को मैन ऑफ द मैच और सुनील कुमार को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। मुख्य अतिथि जिपं सदस्य कमलेश चंदोला ने विजेता टीम 21,000 नकद पुरस्कार और ट्रॉफी दी। निवर्तमान प्रधान हेम बजेठा ने उपविजेता टीम को 11,000 नकद और ट्रॉफी दी। वहां धर्मानंद थुवाल, दीपक चौसली, प्रकाश बेलवाल, मनोज गड़कोटी, दीपक आर्य, नवीन जोशी, नीरज पानू आदि थे। संवाद