फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: गौला बैराज से रेत हटाने को खोले गेट, दो घंटा ठप रही जलापूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। गौला बैराज में पानी के साथ रेत आने से मुसीबत खड़ी हो गई। सिंचाई विभाग को आनन-फानन छह गेट खोल पानी छोड़ना पड़ा। इस बीच शीशमहल फिल्टर प्लांट की जलापूर्ति दो घंटे बाधित रही।
विज्ञापन

पिछले दिनों हुई मूसलाधार बारिश के बाद गौला का जलस्तर 10 हजार क्यूसेक पार कर गया था। बीते दो दिन से बारिश कम होने के कारण जलस्तर में कमी आई है। बैराज में सिल्ट जमा होने के चलते बुधवार को पानी छोड़ना पड़ा। सिंचाई विभाग के अपर सहायक अभियंता प्रमोद त्रिपाठी ने बताया कि रेत जमा होने से बैराज के गेटों पर असर पड़ रहा था। इसके चलते दोपहर दो बजे से चार बजे तक जल संस्थान को पानी नहीं मिल पाया। शाम पांच बजे गौला का जलस्तर 2083 क्यूसेक रिकाॅर्ड किया गया। इधर फिल्टर प्लांट को पानी न मिलने के कारण शाम की सप्लाई पर आशिंक असर पड़ा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें