फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: पहाड़ी आर्मी का प्रदर्शन, एसएसपी को निलंबित करने की मांग की

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हल्द्वानी। योगा ट्रेनर ज्योति मेर की हत्या के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी न होने से लोगों में गुस्सा बढ़ता जा रहा है। बुधवार को पहाड़ी आर्मी संगठन ने एसडीएम कार्यालय में प्रदर्शन किया। उन्होंने एक स्वर में नैनीताल के एसएसपी को निलंबित करने और हत्यारोपी की गिरफ्तारी करने मांग की।
पहाड़ी आर्मी के महानगर अध्यक्ष फौजी भुवन पांडेय के नेतृत्व में एसडीएम कार्यालय परिसर पहुंचे प्रदर्शनकारियों ने उप जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। कहा कि जब पहाड़ी आर्मी के कार्यकर्ताओं ने मृतका के परिजनों के साथ योगा सेंटर के बाहर गिरफ्तारी के लिए प्रदर्शन किया तो उस दौरान ज्योति की बुजुर्ग मां को रोड पर घसीटा गया। पहाड़ी आर्मी के पदाधिकारियों को मुकदमे का भय दिखाकर परेशान किया जा रहा है। आठ अगस्त को संगठन के अध्यक्ष हरीश रावत परिजनों के साथ एसपी सिटी से मिलने के लिए उनके कार्यालय के बाहर गए तो वहां पर कॉलर पकड़कर उनको घसीका गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने ज्योति मेर हत्याकांड मामले में पुलिस पर गुंडागर्दी करने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री से एसएसपी को तत्काल निलंबित कराने की मांग की। वहां मोहन कांडपाल, प्रेमा मेर, कविता जीना, राजेंद्र कांडपाल, दिनेश जोशी, कमलेश जेठी आदि थे।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें