फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिटनेस होने पर ही चलाएंगे कूड़ा वाहन

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन
नैनीताल। कूड़ा गाड़ियों की फिटनेस न कराने से नाराज आउटसोर्स कर्मियों ने फिटनेस होने तक कार्य न करने की बात कहकर तीन कूड़ा वाहनों की चाबी पालिका प्रबंधन को सौंप दी। पालिका प्रबंधन ने कूड़ा उठाने के लिए तीन डंपरों की वैकल्पिक व्यवस्था कर तीनों कूड़ा गाड़ियों के स्टाफ को कुछ दिनों के लिए छुट्टी पर भेज दिया है।
विज्ञापन

नगर पालिका प्रबंधन के पास वर्तमान में कूड़ा निस्तारण के लिए 12 वाहन उपलब्ध हैं। आठ वाहनों की फिटनेस और अन्य कमियों को दूर किया जाना है। इनमें तीन कांपेक्टर, एक डंपर और चार छोटे वाहन शामिल हैं। बताया जाता है कि रविवार को आउटसोर्स से तैनात कूड़ा गाड़ियों के चालक-परिचालकों ने पालिका प्रबंधन से वाहनों की फिटनेस न होने तक कूड़ा ले जाने से मना कर दिया था।
सोमवार को पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी ने वाहन चालकों के साथ बैठक की। इस दौरान वाहन चालकों ने तीन वाहनों की चाबियां पालिका प्रबंधन के सुपुर्द कर दी, ताकि इन वाहनों की फिटनेस हो सके। पालिका प्रबंधन ने उक्त तीनों वाहनों के स्टाफ को वाहनों की फिटनेस होने तक छुट्टी पर भेज दिया। पालिकाध्यक्ष नेगी ने कहा कि जल्द वाहनों की फिटनेस के साथ अन्य कमियों को भी दूर करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

पालिका के कुछ कूड़ा वाहनों की फिटनेस होनी है। इस संबंध में परिवहन निगम के अधिकारियो से वार्ता हुई है। जल्द ही फिटनेस करा दी जाएगी। तब तक कूड़ा फेंकने के लिए किराए पर तीन डंपर मंगा लिए हैं। सोमवार से तीनों डंपरों ने काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

अशोक कुमार वर्मा, अधिशासी अधिकारी नगरपालिका नैनीताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें