हल्द्वानी। पटेल चौक के व्यापारियों की ओर से आयोजित श्री गणेश महोत्सव के तीसरे दिन बुधवार को हरियाणा के कलाकार बंटी पांचाल ने गणेश भजनों की प्रस्तुति दी। भोलेनाथ की बारात और खाटू श्याम के दरबार जाना है... जैसे भजनों पर श्रद्धालु झूमे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी के अलावा संरक्षक कमल वोरा, भोजराज वर्मा, संजय पाटिल, सचिन सावंत, तुषार जाधव आदि थे।
प्राचीन श्री शिव सेवा समिति के गणेश महोत्सव के तीसरे दिन हैप्पी होम होटल के सहयोग से आयोजित शिविर में 116 लोगों ने रक्तदान किया। शाम को राघवास ग्रुप की भजन संध्या में श्रद्धालु झूमे।
वैश्य महासभा के गणेश महोत्सव के तीसरे दिन षोडशोपचार पूजन हुआ। मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने के साथ देशभक्ति पर प्रश्नोत्तरी और सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।
नवयुवक संघ के गणेश महोत्सव के तीसरे दिन मेघा पांडे शाहजहांपुर और वंदना राही मुरादाबाद ने भजनों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश और लालकुआं विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट मौजूद रहे। पंजाबीजन कल्याण समिति के पदाधिकारियों समेत अन्य लोग शामिल हुए।
देवभूमि सामाजिक मंच के गणेश महोत्सव में सुबह पूजन-अर्चन हुआ। शाम को श्री वृंदावन धाम के भजन प्रवाहक अमन मिश्रा ने भजनों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में दायित्वधारी मोहन पाठक, दर्जा राज्य मंत्री हरीश पांडे और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा प्रसाद मौजूद रहे।