नैनीताल। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय/विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस एक्ट राकेश कुमार की अदालत ने गांजा तस्करी में हल्द्वानी जेल में बंद रामनगर निवासी शान खान की न्यायिक रिमांड 18 दिसंबर तक बढ़ा दी है।
अभियोजन पक्ष के अनुसार पुलिस ने तारा सिंह व गोविंद को गांजा के साथ पकड़ा था। उन्होंने बताया था कि यह गांजा उन्होंने शान खान से खरीदा था। बुधवार को आरोपी की न्यायिक रिमांड बढ़ाने के लिए उसे कोर्ट में पेश किया गया। जिला शासकीय अधिवक्ता सुशील शर्मा ने बताया कि आरोपी को पूर्व में भी 35 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया था। इस पर कोर्ट ने आरोपी की न्यायिक रिमांड तक बढ़ा दी। माई सिटी रिपोर्टर