फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनगर में युवती से सामूहिक दुष्कर्म

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती से चार युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़ित युवती ने मंगलवार देर रात कोतवाली पहुंचकर पुलिस को आपबीती बताई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन

मंगलवार देर रात 11 बजे एक युवती कोतवाली पहुंची। पुलिस को दी तहरीर में पीड़ित ने बताया कि आरोपी 10 सितंबर को उसे बहला फुसलाकर एक होटल में ले गए, जहां उन्होंने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद मंगलवार की रात फिर वहीं युवक मिले और उन्होंने पुरानी वीडियो दिखाकर वायरल करने की धमकी दी और होटल में ले जाकर उसके साथ जबरदस्ती की। इसके बाद जब वह किसी तरह से घर जा रही थी, तभी क्षेत्र की महिलाओं ने उन्हें देख लिया और आरोपी उसे छोड़कर भाग गए। इसके बाद वह शिकायत करने के लिए कोतवाली पहुंची। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी शिवराज सिंह बिष्ट निवासी रेलवे पड़ाव, ऋतिक वर्मा निवासी रेलवे पड़ाव भवानीगंज, बालम सिंह निवासी पैंठपड़ाव और गौरव रावत निवासी ग्राम टेड़ा को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 354(घ), 376(घ) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। बुधवार को आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया।
विज्ञापन

युवती की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। बाद में उन्हें कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। इस पूरे प्रकरण की पुलिस जांच कर रही है। इसके बाद युवती के कोर्ट में बयान कराए गए और पीड़ित का मेडिकल कराया गया है।
विज्ञापन

आशुतोष कुमार सिंह, कोतवाल, रामनगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें