पर्यावरण असंतुलन के उदाहरण कई बार सामने आते रहे हैं, ऐसा ही एक उदाहरण बुधवार को नैनीताल के तलहटी और समुद्र तल से करीब चार हजार फीट की ऊंचाई पर बसे गांव पापड़ी और देवीधूरा गांव में देखने को मिला।
यहां सुबह करीब 5:30 बजे कार्बेट नेशनल पार्क क्षेत्र से एक विशाल टस्कर पहुंच गया। टस्कर ने गांव में लगे केले के पेड़ों को खाया और खेतों के पास बने पानी के खुले टैंक से खूब नहाया भी। कुछ देर बाद टस्कर वहां से चला गया। इतनी ऊंचाई पर बसे गांवों में पहली बार टस्कर देखे जाने से ग्रामीणों में कौतूहल और डर दोनों ही बना रहा।
गर्मी के चलते टस्कर यहां पहुंचा है। कभी कभार इस तरह की घटनाएं हो जाती हैं। भोजन की कमी से यह क्षेत्र हाथियों के लिए स्थायी डेरा नहीं बन सकते हैं।
- डा. तेजस्विनी अरविंद पाटिल, प्रभागीय वनाधिकारी, नैनीताल वन प्रभाग।