फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ में मनरेगा से बनेंगे 42 हेलीपैड और 12 झील

विज्ञापन
Fund For Manrega in Pithauragarh
विज्ञापन
पिथौरागढ़। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत जिले में जल्द ही हेलीपैड और झील निर्माण के कार्य किए जाएंगे। ये कार्य लोगों को आर्थिक सहायता देने के साथ ही जिले के विकास को गति प्रदान करने में कारगर साबित होंगे।
विज्ञापन

डीएम डॉ. आशीष चौहान ने पूर्व में सभी खंड विकास अधिकारियों को ब्लॉक स्तर पर बड़े हेलीपैड और झील निर्माण के प्रस्ताव उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे। इसके बाद आठों ब्लॉकों में 42 हेलीपैड और 12 झीलों के निर्माण कार्य प्रस्तावित किए गए। डीएम ने सभी बीडीओ और कनिष्ठ अभियंताओं से ब्लॉक स्तरों पर हेलीपैड और झील निर्माण के प्रस्तावों की समीक्षा की। उन्होंने ब्लॉक स्तर पर मनरेगा से 35 गुणा 35 फीट के हेलीपैडों के लिए 15 अप्रैल तक आगणन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने पानी की कमी को दूर करने के लिए बड़ी झीलों के निर्माण के लिए सिंचाई विभाग से समन्वय करते हुए आगणन उपलब्ध कराने के लिए कहा है। डीएम ने कहा कि ये कार्य जनपद के विकास के लिए बेहद अहम हैं। इन कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा करना सुनिश्चित करें। डीएम ने मनरेगा के तहत वृहद स्तर पर फलदार पौधरोपण के लिए भी प्लान तैयार करने के निर्देश दिए। बैठक में डीडीओ रमा गोस्वामी, डीपीओ गोविंदी बिष्ट सहित सभी ब्लॉकों के खंड विकास अधिकारी, कनिष्ठ अभियंता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें