हल्द्वानी। पर्यावरणविद डॉ. आशुतोष पंत ने लालकुआं के कार रोड, संजयनगर, बिंदुखत्ता में ग्रामीणों को फलदार पौधे बांटे। इसमें उत्तराखंड शासन के पूर्व अपर सचिव जेसी उप्रेती और दिव्यांग समिति के अध्यक्ष संतोष कश्यप ने सहयोग किया।
डॉ. पंत ने बताया कि पौधरोपण का सबसे बेहतर समय जुलाई से सितंबर होता है, पर इस वर्ष अक्तूबर में कई बार अच्छी बारिश हुई है तो मौसम अभी अनुकूल है। इस वर्ष उन्होंने 35 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा था, नर्सरी में बचे पौधों को जल्द लगाया जाएगा। संवाद