ज्योलीकोट मार्ग पर लगा लंबा जाम। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BHIMTAL
भीमताल (नैनीताल)। रानीबाग के पास बन रहे टू-लेन पुल के निर्माण कार्य के चलते तीन नवंबर से बंद रानीबाग-भीमताल मार्ग सोमवार (आज) से खोल दिया जाएगा। हालांकि मार्ग सिर्फ छोटे वाहनों के लिए खोला जाएगा बड़े वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध रहेगा।
भारी वाहनों को सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक ज्योलीकोट-भवाली मोटर मार्ग से होते हुए हल्द्वानी जाना होगा। लोनिवि के जेई केके पाठक ने बताया कि छोटे वाहनों के लिए मार्ग 24 घंटे खुला रहेगा जबकि भारी वाहनों के लिए मार्ग शाम पांच बजे के बाद खोला जाएगा। बता दें कि रानीबाग के पास लोनिवि 7.17 करोड़ रुपये की लागत से पुल का निर्माण कार्य करा रहा है। जिसके चलते भीमताल मार्ग को कुछ दिनों के लिए सुबह दस से शाम पांच बजे तक बंद किया जा रहा था। इसके चलते यात्रियों को ज्योलीकोट-भवाली मार्ग से होते हुए जाना पड़ रहा था।