फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर छात्र से तीन लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। नर्सिंग के छात्र को झांसा देकर एक युवक ने तीन लाख रुपये ठग लिया। आरोप है कि ठगने वाला युवक छात्र को दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दे रहा था।
विज्ञापन

राजस्थान के अलवर का रहने वाला छात्र ध्रुव नैनीताल रोड स्थित एक शिक्षण संस्थान में नर्सिंग का कोर्स कर रहा है। उसकी दोस्ती बनभूलपुरा के युवक से हुई। आरोप है कि युवक ने एक युवती से चेटिंग दिखाकर छात्र को ब्लैकमैल करना शुरू किया। धमकाया कि उसके खिलाफ कोतवाली में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज होने वाला है। इससे बचने के लिए उसको पैसा खर्च करना पड़ेगा। छात्र झांसे में आकर परेशान हो गया। उसने कई किश्तों में बनभूलपुरा के युवक को तीन लाख रुपये दे दिए। पता चला कि युवक की पत्नी भी इस खेल में शामिल हैं। छात्र के साथ एक युवती भी आई थी। युवती का कहना था कि वह ठगी करने वाले युवक को जानती है। पैसा लेेने के लिए उसने दो नामों का इस्तेमाल किया था। कोतवाल अरुण कुमार सैनी का कहना है कि इस मामले की पुलिस जांच कर रही है। दूसरे पक्ष के पकड़े जाने पर ही असलियत सामने आएगी।
वाहन बेचने के नाम पर लाखों की ठगी
हल्द्वानी। कोतवाली पुलिस ने लाखों की धोखाधड़ी के मामले में एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि वाहन बेचने के नाम पर भुक्तभोगी और परिजनों के साथ एक व्यक्ति ने पांच लाख 98 हजार की ठगी की है। हीरानगर निवासी हर्षित पांडे ने पुलिस को बताया कि उसके जीजा दीपचंद्र जोशी की 2020 में संदीप नाथ नाम के व्यक्ति से मुलाकात हुई थी। संदीप ने कहा कि उसकी कंपनी जेसीबी का शो रूम खोल रही है। कंपनी को फील्ड इंचार्ज की जरूरत है। जीजा के कहने वह फील्ड इंचार्ज बनने के लिए तैयार हो गया। इसके लिए उसका साक्षात्कार हुआ। बताया गया कि दो अक्तूबर से वह कंपनी के लिए काम करेगा। संदीप नाथ ने हर्षित से कहा कि फोटो दिखाकर जेसीबी की सेकंड हैंड गाड़ियां बेचना शुरू करो। विश्वास में आकर हर्षित ने आर्डर लेना शुरू किया। सात किश्तों में उसने संदीप के बताए अनुसार एक लाख 98 हजार रुपये संबंधित खातों में जमा किया। उसने अपने जीजा और उनके दोस्त से भी पुरानी गाड़ी खरीदने के लिए चार लाख रुपये जमा कर दिया। इसके बाद उसे पता चला कि संदीप नाथ ने उसके साथ ठगी की है। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने धोखाध़ड़ी की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें