हल्द्वानी। मुखानी के रतनपुर स्थित एक कारोबारी के साथ साइबर ठगी का मामला सामने आया है। पीड़िता ने बताया कि वेबसाइट के माध्यम से एक कंपनी के जरिये सूरत की दूसरी कंपनी को साड़ी और सूट का ऑर्डर दिया।
इसके एवज में सूरत की कंपनी के खाते में 1.27 लाख रुपये डाल दिए लेकिन कंपनी ने साड़ी और सूट की डिलीवरी नहीं की। थाना प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि चंपा तिवारी की तहरीर पर दोनों कंपनी के खिलाफ गुमराह कर पैसे हड़पने की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है। माई सिटी रिपोर्टर