फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काठगोदाम पहुंचा कैलाश यात्रियों का चौथा जत्था

Sun, 25 Jun 2017 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कैलाश मानसरोवर यात्रियों का चौथा जत्था शनिवार को काठगोदाम पहुंचा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कैलाश मानसरोवर यात्रियों का चौथा जत्था शनिवार को काठगोदाम पहुंचा। यहां पर्यटक आवास गृह में यात्रियों का भव्य स्वागत किया गया। इस दल में 14 महिलाओं समेत 53 यात्री शामिल हैं। दोपहर भोजन के बाद यात्रियों का जत्था अल्मोड़ा रवाना हो गया।
विज्ञापन


कुमाऊं मंडल विकास निगम के पर्यटक आवास गृह में निगम अधिकारियों ने यात्रियों का कुमाऊंनी रीतिरिवाज से स्वागत किया। इस दल में बिहार, उत्तराखंड, हरियाणा से एक-एक, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, गुजरात से आठ-आठ, कर्नाटक से पांच, मध्यप्रदेश, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल से दो-दो, महाराष्ट्र से नौ और राजस्थान के छह यात्री शामिल हैं।

सबसे बुजुर्ग यात्री दिल्ली के आनंद प्रकाश (68) और सबसे कम उम्र के उत्तरप्रदेश के अनिल कुमार (18) हैं। चौथे दल के जनसंपर्क अधिकारी प्रकाश कुमार हैं। स्वागत कार्यक्रम में बीके शर्मा, महेश भट्ट, आरसी पांडेय, गुमान सिंह कुमटिया आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें