फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार आतंरिक मार्ग 15 दिन से बंद

Sun, 23 Aug 2015 01:17 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, नैनीताल।
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर में सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा। दोपहर दो बजे से नगर में जोरदार बारिश हुई। आज सुबह आठ बजे तक 24 घंटे के भीतर नैनीताल में 85 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। इसके अलावा कोश्याकुटौली में 10.0, बेतालघाट में 3.0 और कालाढूंगी में 30 मिमी बारिश हुई।
विज्ञापन


जिला आपदा कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के मुताबिक नैनी झील का जलस्तर 10 फीट पहुंच चुका है। झील से एक इंच पानी की निकासी की जा रही है। जिले के कालाखेत-दिगथरी, नैनीताल-रूसी बाईपास, अमेल-खोला व देवीपूरा-सौड़ मोटर मार्ग बंद हैं।

15 दिनों से इन मार्गों के बंद होने से लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दोपहर दो बजे से हुई बारिश की वजह से आम लोगों के साथ ही पर्यटक भी परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 शुक्रवार को हुई मूलाधार बारिश से अलका होटल के पास वाले नाले से फिर भारी मलबा सड़क पर आ गया। जिसे लोनिवि ने हटवाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें