फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन छात्राओं समेत चार की चोटी कटने से हड़कंप

Wed, 09 Aug 2017 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी।
विज्ञापन
लड़की - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
ऊधमसिंह नगर के बाद अब नैनीताल जिले में भी चोटी कटने के मामले सामने आने से हड़कंप मचा हुआ है। बुधवार को तीन छात्राओं समेत चार की चोटी कटने के मामले आए। बनभूलपुरा लाइन नंबर 18 में आठवीं की छात्रा की चोटी कट गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद वहां भीड़ गई। छात्रा की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। गोरापड़ाव में 11 वीं की छात्रा की चोटी रात में सोते समय कट गई। 
 रामपुर जिले के नालिया अजीमनगर के मूल निवासी हाजी एजाज परिवार के साथ लाइन नंबर 18 में अपने बड़े भाई के घर रहते हैं। हाजी की बेटी फरहाना (13) आठवीं में पढ़ती है। बुधवार की दोपहर वह घर पर थी। अचानक उसने चोटी कटने की बात कही और बेहोश हो गई। भीड़ जमा होने पर बनभूलपुरा थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नेगी पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए। थानाध्यक्ष का कहना है कि चोटी काटने के प्रमाण नहीं मिले हैं क्योंकि घटना के समय महिला का कमरा बंद था। 
विज्ञापन

इधर गोरा पड़ाव में चोटी कटने का हल्ला मच गया। यहां रहने वाले डंपर चालक मुकेश मंगलवार की रात ड्यूटी पर गया था। घर में उसकी पत्नी मुन्नी के साथ बेटी कंचन सो रही थी। कंचन चंद्रावती राजकीय इंटर कॉलेज में 11वीं की छात्रा है। छात्रा का कहना है कि 12 बजे वह टीवी पर फिल्म देखकर सो गई। सुबह उठी तो उसकी चोटी का एक हिस्सा कटकर मकान के कोने में पड़ा था। सीओ और कोतवाली थाने की पुलिस उसके घर पहुंची। पुलिस घटना पर संदेह जता रही है। 
उधर, भीमताल के मल्लीताल क्षेत्र में ब्लाक रोड निवासी खलीक अहमद की बेटी इनाज परवीन (14) ने भी बाल काटने की शिकायत की है। वह जीजीआईसी में नौवीं में पढ़ती है। मंगलवार रात को अपनी बहन मुस्कान और मां अकीला बेगम के साथ एक ही पलंग पर सोई थी। बुधवार सुबह सात बजे के करीब जब वह उठी तो उसके बाल कटे हुए थे और बालों का गुच्छा पलंग के नीचे पड़ा था। इसके बाद घर में लोगों का तांता लग गया। 
कालाढूंगी के चूनाखान में भी महिला के बाल कटने की घटना प्रकाश में आने से लोग दंग रह गए। कोतवाल बीएल विश्वकर्मा ने बताया कि गीता देवी ने शिकायत दर्ज कराई कि नहाने के बाद उसने देखा कि सिर के बाल कटे हैं। इस पर वह बेहोश हो गई। कोतवाल ने बताया कि मामला रविवार का है जबकि इसकी सूचना बुधवार को दी गई। गीता देवी की बातों पर यकीन करें तो वह तीन घंटे तक बेहोश रही। हालांकि लोगों के गले यह बात नहीं उतर रही है। गीता ने कटे बाल पॉलीथिन में रखे थे। 

दमुवाढूंगा में भी हल्ला
दमुवाढूंगा में एक महिला के चोटी कटने का हल्ला मच गया। कुछ लोगों का कहना है कि भुक्तभोगी महिला को उसका पति लेकर पहाड़ चला गया है। 

भीमताल में छात्रा के घर लगा तांता
भीमताल। यहां इनाज परवीन के घर भीड़ के कारण ब्लाक रोड पर जाम की स्थिति पैदा हो गई। इसके बाद मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने किसी तरह लोगों को इनाज के कमरे और घर के आसपास से हटाया। थानाध्यक्ष शांति कुमार गंगवार भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कटे हुए बाल कब्जे में लेने के बाद इनाज के घटना की जानकारी ली। इनाज ने बताया कि सुबह उसकी एक दोस्त उससे मिलने आई थी। जब वह अपनी दोस्त को दरवाजे तक छोड़कर लौटी तब उसे बालों के कटे होने का एहसास हुआ। 
विज्ञापन


भवाली, बनभूलपुरा और गोरा पड़ाव की घटनाओं की कहानी अलग-अलग है। सभी मामलों में पुलिस गहनता से पूछताछ करेंगी। प्रथम दृष्टया घटनाएं संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। 
-जन्मेजय खंडूरी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें