फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: हल्द्वानी व रामनगर समेत चार डिपो को मिलेंगी 12 नई बसें

Mon, 08 Dec 2025 02:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हल्द्वानी। परिवहन निगम मुख्यालय से 100 नई बसों का डिपोवार आवंटन कर दिया गया है। इसमें नैनीताल रीजन को मात्र 12 बसें मिलेंगी। अल्मोड़ा, बागेश्वर, काठगोदाम डिपो को एक भी बस नहीं मिली है।
विज्ञापन

प्रदेश के साथ ही कुमाऊं में रोडवेज के डिपो में पर्वतीय रूट पर चलने वाली बसों का टोटा बना हुआ है। इसे देखते हुए निगम ने नई बसें खरीदी हैं। इसके लिए डिपोवार डिमांड मांगी गई थी। पिछले दिनों नैनीताल रीजन से 30 बसों की डिमांड मुख्यालय भेजी गई थी। अब इन बसों का आवंटन किया गया है। इसमें पर्वतीय डिपो देहरादून को सबसे अधिक 54 बसें मिली हैं। सबसे अधिक 76 बसें प्राप्त करने में भी दून रीजन आगे है। नैनीताल रीजन के रानीखेत, भवाली डिपो को दो-दो और हल्द्वानी व रामनगर डिपो को चार-चार बसें मिलेंगी जबकि टनकपुर रीजन को भी 12 बसें दी जा रही हैं।
विज्ञापन


-
नई बसें मिलने के बाद रजिस्ट्रेशन की कार्यवाही चल रही है। जल्द ही डिपोवार बसें भेज दी जाएंगी। - क्रांति सिंह, जीएम संचालन परिवहन निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें