हल्द्वानी। सुशीला तिवारी अस्पताल में कोविड पॉजिटिव चार मरीजों की मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। एसटीएच में कोविड पॉजिटिव 69 मरीज भर्ती हैं और 38 की हालत गंभीर है। मंगलवार को जिले में कोविड के 43 नए केस आए।
एसटीएच के एमएस डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि पिथौरागढ़ और ऊधमसिंह नगर निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति को सात जनवरी को भर्ती कराया गया था। वहीं, चंपावत निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग और रामनगर निवासी 50 वर्षीय महिला को 11 जनवरी की रात लाया गया था। चारों मरीज की इलाज के दौरान मौत हो गई। डॉ. जोशी ने बताया कि आइसोलेशन में 10 मरीज भर्ती हैं।