फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे की पुण्यतिथि पर दंपती ने देहदान का संकल्प लिया

विज्ञापन
देहदान करने वाला दंपती मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य (बाएं) के साथ। - फोटो : HALDWANI
विज्ञापन
हल्द्वानी। पीलीकोठी निवासी दंपती ने मंगलवार को मेडिकल कॉलेज पहुंचकर देहदान करने का संकल्प लिया है। सड़क हादसे में इकलौते पुत्र को खोने के बाद उन्होंने यह निर्णय लिया है। नैनीताल बैंक में कार्यरत केसी तिवारी और उनकी पत्नी अध्यापिका मंजू तिवारी मंगलवार को मेडिकल कॉलेज पहुंची और प्राचार्य डॉ. सीपी भैसोड़ा के समक्ष देहदान को लेकर औपचारिकताएं पूरी की। तिवारी ने बताया कि मंगलवार को बेटे की पुण्यतिथि है और उसकी याद में देहदान का संकल्प लिया। उन्होंने बताया कि इस कार्य के लिए राजकीय महाविद्यालय हल्द्वानी के प्रोफेसर डॉ. संतोष कुमार मिश्रा से उन्हें प्रेरणा मिली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें