रामनगर (नैनीताल)। चार दिनी राज्य स्तरीय 27वें बसंतोत्सव का शुक्रवार रात सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया। बसंतोत्सव में हुई मुख्य सांस्कृतिक प्रतियोगिता में अल्मोड़ा की टीम ने प्रथम, नैनीताल ने दूसरा और जोशीमठ ने तीसरा स्थान पाया। सर्वश्रेष्ठ नायक का खिताब नैनीताल के रोहित वर्मा और सर्वश्रेष्ठ नायिका का खिताब अल्मोड़ा की ममता वाणी भट्ट को दिया गया। सर्वश्रेष्ठ गायिका रामनगर की नीतू भारद्वाज और गायक अल्मोड़ा के गोविन्द रावत को चुना। विजेताओं को विधायक दीवान सिंह बिष्ट एवं नगरपालिका अध्यक्ष हाजी मो. अकरम ने पुरस्कृत किया।
बसंतोत्सव में मुख्य झांकी में जोशीमठ प्रथम, कोटद्वार द्वितीय, गोपेश्वर तृतीय, ऐंपण प्रतियोगिता में तारा सती प्रथम, नीमा मठपाल द्वितीय, मनीषा जोशी तृतीय रहीं। समिति के अध्यक्ष दिनेश हर्बोला ने बताया मुख्य सांस्कृतिक प्रतियोगिता की विजेता टीम को 41 हजार, सांस्कृतिक जुलूस विजेता को पांच हजार, ऐपण प्रतियोगिता की विजेता को दो हजार की नगद धनराशि दी गई। मुख्य प्रतियोगिता में सांत्वना पुरस्कार रुद्रप्रयाग, गोपेश्वर, रामनगर, उर्गम चमोली, कोटद्वार को दिया।
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में एमपी इंटर कॉलेज की गुंजन सती प्रथम, सनराइज पब्लिक स्कूल के गौरव बिष्ट द्वितीय, सेंट जोसेफ स्कूल के विक्रम सती तृतीय रहे। जूनियर वर्ग में ग्रीन फील्ड एकेडमी के हर्षित पाठक प्रथम, कृष्णा रौतेला द्वितीय, नकुल बिष्ट तृतीय रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में मनोज सती, दीप जोशी, गिरीश मठपाल, मनोज तिवारी, दिनेश सत्यवली, अमित लोहनी, बाला दत्त मठपाल, कैलाश जोशी, मानवेंद्र कालाकोटी, अमित बेलवाल, मोहन बिष्ट ने योगदान किया।