हल्द्वानी विष्णुपुरी के पास सड़क दुर्घटना में मरे पूर्व छात्रसंघ उप सचिव रवि यादव की फाइल फोटो।
- फोटो : HALDWANI
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज के छात्रसंघ के पूर्व सचिव रवि यादव की बाइक में पीछे से कैंटर ने टक्कर मारी तो उनकी मौत हो गई। पर्वतीय मोहल्ला निवासी 30 वर्षीय रवि यादव बुधवार की रात बरेली रोड पर बाइक से जा रहे थे। मार्बल की दुकान के सामने तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दिया। मंगलपड़ाव चौकी प्रभारी कैलाश नेगी ने तत्काल कैंटर को रोक लिया। एंबुलेंस से छात्रनेता को भोटिया पड़ाव स्थित अस्पताल भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना था कि रवि हेलमेट नहीं पहने थे। वह तीन भाइयों में सबसे बड़े थे।
28 अगस्त को था बर्थडे
रवि यादव रोटी बैंक से जुड़े थे। वह प्रतिदिन गरीबों को खाना बांटने के बाद ही खुद भोजन करता था। 28 अगस्त को अपना बर्थडे मनाने के लिए उन्होंने दोस्तों को निमंत्रण दिया था। छात्रनेता के मौत की जानकारी मिलने के बाद काफी लोगों की भीड़ पर्वतीय मोहल्ला में इकट्ठा हो गई।