फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंट जोसेफ्स कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य फर्नांडीज का निधन

विज्ञापन
सेड्रिक जॉन ग्रेगरी फर्नान्डीज(फाईल फोटो) - फोटो : NAINITAL
विज्ञापन
नैनीताल। नगर स्थित सेंट जोसेफ्स कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य सेड्रिक जॉन ग्रेगरी फर्नांडीज (76) का रविवार को दिल्ली में निधन हो गया। उनके निधन पर विद्यालय परिवार ने दुख जताया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक फर्नांडीज सात जनवरी को ही नैनीताल से दिल्ली गए थे। वह भौतिक विज्ञान के शिक्षक थे। वर्ष 1979 से 1981 तक सेंट जोसेफ्स कॉलेज में प्रधानाचार्य रहे फर्नांडीज भारतीय वायुसेना से बतौर पायलट सेवानिवृत्त हुए थे। अपने कार्यकाल के दौरान वह विद्यार्थियों के प्रिय शिक्षक रहे। उनका अंतिम संस्कार मंगलवार को दिल्ली में होगा। उनके निधन पर कॉलेज के प्रधानाचार्य ब्रदर हेक्टर पिंटो समेत शिक्षकों और विद्यालय कर्मियों ने दुख जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें