फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: फाइलों से चौराहे तक नहीं पहुंचा पूर्व सीएम एनडी तिवारी का नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रहे नारायण दत्त तिवारी के नाम पर चौराहे का नाम रखा जाना था लेकिन यह प्रस्ताव फाइल में ही दबकर रह गया। उनकी जयंती और पुण्यतिथि पर यह ताजा हो गई।
विज्ञापन

नैनीताल जिले के निवासी विकास पुरुष नारायण दत्त तिवारी को शनिवार को जयंती और पुण्यतिथि पर याद किया गया। सभी दलों के लोगों ने उनसे जुड़े कार्यों को यादों कर उनकी सोच को विकासपरक बताया गया। यूपी और उत्तराखंड में मुख्यमंत्री रहते हुए तिवारी ने जनहित को लेकर उल्लेखनीय कार्य किए और राजनीति में अपना वर्चस्व कायम किया। पर विडंबना है कि कुमाऊं के प्रवेश द्वार पर उनकी अनदेखी की जा रही है। ऐसा ही एक मामला हल्द्वानी नगर निगम से भी जुड़ा है। नगर निगम की पिछले बोर्ड ने नारीमन चौराहे का नाम नारायण तिवारी के नाम रखने और टीपीनगर से ओपन यूनिवर्सिटी वाले मार्ग का नाम पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत के नाम पर रखने का प्रस्ताव पारित किया गया था। इस पर बोर्ड ने हामी भरी थी। बोर्ड के निर्देश पर मार्ग का नाम स्व.प्रकाश पंत रख दिया गया लेकिन दूसरा प्रस्ताव कागजों में है।


नगर निगम बोर्ड के बीते कार्यकाल में चौराहे का नाम पूर्व सीएम तिवारी के नाम पर रखने का प्रस्ताव ध्वनि मत से पारित हुआ था। इस पर बोर्ड ने भी सहमति दे दी थी लेकिन अधिकारी आदेश का पालन नहीं करा पाए।
विज्ञापन

मनोज जोशी, पार्षद नगर निगम

नरीमन चौराहे का नाम पूर्व मुख्यमंत्री स्व. एनडी तिवारी के नाम पर करने संबंधी प्रस्ताव के बारे में जानकारी ली जाएगी। यदि पिछली बोर्ड में प्रस्ताव पारित हुआ है तो इस कार्रवाई को आगे बढ़ाया जाएगा। परितोष वर्मा नगर आयुक्त नगर निगम हल्द्वानी
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें