हल्द्वानी। शहर का मौसम शनिवार को साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही। हालांकि सुबह और शाम ठंड बनी हुई है। शनिवार को तापमान में एक डिग्री का इजाफा हुआ और अधिकतम तापमान 31.6 और न्यूनतम पारा 17 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम 22.2 और न्यूनतम 11.6 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार आगे भी कुछ दिन धूप खिली रही।