फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: पूर्व बीडीसी सदस्य और पत्नी ने जहर खाया, महिला की मौत

Tue, 07 Oct 2025 02:38 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्दूचौड़ (नैनीताल)। पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य और उनकी पत्नी ने सोमवार देर शाम अज्ञात कारणों से जहर खा लिया। उपचार के दौरान पत्नी की मौत हो गई जबकि पूर्व बीडीसी मेंबर सुशीला तिवारी अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती है। जहर खाने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। इस घटना के बाद इलाके के लोग सन्न हैं और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक दौलिया के पूर्व बीडीसी प्रकाश भट्ट (48), पत्नी उमा भट्ट (42) दौलिया डी क्लास, बच्ची धर्मा हल्दूचौड़ प्रगति विहार में रहते हैं। उनके बेटा प्राइवेट नौकरी करता है जबकि बेटी नैनीताल में पढ़ती है।
सोमवार देर शाम क्षेत्रवासियों को सूचना मिली कि दोनों ने जहर खा लिया है। आसपास के लोग दोनों को सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी लेकर गए जहां उपचार के दौरान उमा भट्ट ने दम तोड़ दिया। जबकि प्रकाश भट्ट की हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों ने जहर क्यों खाया, इस बारे में कोई कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं है।
विज्ञापन

प्रकाश भट्ट का आईओसी डिपो के सामने रेस्टोरेंट है। हंसमुख मिजाज प्रकाश क्षेत्र में काफी लोकप्रिय हैं और एकाएक इस घटना के बाद इलाके के लोग शोकाकुल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें