फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: कलक्ट्रेट-राजभवन मार्ग में जाम, विद्यार्थी परेशान

Tue, 07 Oct 2025 02:36 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। शहर के फांसी गधेरा-कलक्ट्रेट-राजभवन मार्ग में आए दिन लगने वाले जाम से लोग परेशान हैं। जिला प्रशासन ने कलक्ट्रेट परिसर में बहुमंजिला पार्किंग का निर्माण किया जा चुका है। इसके बावजूद भी सड़क किनारे वाहन पार्क होने से इस मार्ग पर जाम लग रहा है। यहां पर्यटकों समेत कलक्ट्रेट व न्यायालय आने वाले लोगों की ओर से वाहन पार्क किए जा रहे हैं। सोमवार को भी इस मार्ग में सड़क के किनारे वाहन पार्क होने के कारण जाम लग गया। नगर के प्रतिष्ठित एलपीएस, सेंट जोसेफ, सेंट मैरी, आलसेंट्स, शेरवुड, सेंट जोंस आदि कालेज इस रास्ते पर हैं। इन विद्यालयों को जाने के लिए तल्लीताल से यही मार्ग होने के कारण जाम से विद्यार्थी परेशान रहे। सुबह आठ बजे लगे जाम के चलते विद्यार्थी देरी से विद्यालय पहुंचे। कई अभिभावकों ने प्रबंधन से मिन्नत कर स्कूल गेट खुलवाए। एसपी डॉ. जगदीश चंद्रा ने बताया कि सुबह की सूचना के बाद तल्लीताल थाना पुलिस को मौके पर भेजा गया था। इस मार्ग पर स्कूल समयावधि में चीता मोबाइल से गश्त कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें