फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: यूजीसी नेट परीक्षा में वानिकी विषय को मिली मान्यता

Sat, 02 May 2026 01:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए वानिकी को नेट परीक्षा के विषयों की सूची में शामिल कर लिया है।
विज्ञापन

यूजीसी के सचिव प्रो. श्यामा रथ की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार यह निर्णय जून 2026 में होने वाली आगामी नेट परीक्षा से प्रभावी होगा। आयोग ने इस नए विषय का विस्तृत पाठ्यक्रम अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर भी अपलोड कर दिया है।
विज्ञापन

वानिकी को नेट में शामिल करने की मांग लंबे समय से कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (कूट) की ओर से उठाई जा रही थी। इस निर्णय का स्वागत करते हुए डॉ. बीएस कालाकोटी और प्रो. ललित तिवारी ने यूजीसी का धन्यवाद ज्ञापित किया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें