फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: संदिग्ध अवस्था में मिला वनकर्मी का शव

Fri, 10 Apr 2026 01:58 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। नैना वन क्षेत्र से लापता चल रहे उपनल कर्मी दयाल सिंह (53) का शव किलबरी वन विश्राम भवन के समीप गधेरे में संदिग्ध अवस्था में मिलने से खलबली मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


वन क्षेत्राधिकारी ललित मोहन कार्की के अनुसार, दयाल सिंह किलबरी वन विश्राम भवन में चौकीदार के पद पर तैनात थे। पांच अप्रैल को ड्यूटी के दौरान वह अचानक लापता हो गए थे। काफी तलाश के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं लग पाया। विभागीय कर्मचारियों व उनके परिजनों ने किलबरी और आसपास के वन क्षेत्रों में खोजबीन की लेकिन सफलता नहीं मिली। विभाग ने मल्लीताल कोतवाली में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। एसआई मो. यूनुस ने बताया कि दयाल सिंह का शव वन विभाग के किलबरी गेस्ट हाउस के समीप गधेरे में मिला है। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच कर ली है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के स्पष्ट कारणों का पता चल सकेगा। घटना के बाद वन विभाग और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर नमूने जुटाए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें