26 नवंबर से तहसील में आयोजित धरने को सफल बनाने के लिए वन ग्रामीणों ने कमर कसनी शुरू कर दी है। शनिवार को वन ग्रामीणों ने कांग्रेस अनुसूचित जाति, जनजाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष एसलाल ने नेतृत्व में कालू सिद्ध नई बस्ती में बैठक की।
उन्होंने धरने को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक ग्रामीणों से पहुंचने की अपील की। उन्होंने कहा कि जब तक वन ग्रामीण एक नहीं होंगे, तब तब सरकार उनके साथ वादा खिलाफी करती रहेगी।
बैठक में ग्राम प्रधान रमेश चंद्र, मो. ताहिर, पान सिंह रौतेला, शिवनाथ गोस्वामी, गोपाल राम, किशोर कुमार, त्रिलोक सिंह, भुवन चंद्र, प्रताप सिंह, मोहन सिंह, बचे सिंह, प्रेम राम, चंद्रराम, पुष्कर लाल, हरीश पंचवाल, भुवन टम्टा मौजूद रहे।