फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द शेड्स आफ टेलेंट का रंगारंग आगाज

Sun, 22 Nov 2015 01:27 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, भीमताल (नैनीताल)।
विज्ञापन
विज्ञापन
 कुमाऊं विश्वविद्यालय के प्रबंध अध्ययन विभाग में तीन दिनी फेस्ट ‘कैनवास-2015 द शैड्स आफ टेलेंट’ का शनिवार को रंगारंग आगाज हुआ।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि राष्ट्रीय शीतजल मत्स्यकीय अनुसंधान संस्थान के निदेशक डा. एके सिंह समेत विशिष्ट अतिथि नैनीताल बैंक के शाखा प्रबंधक एमएमएस मेहता और बैंक आफ बड़ौदा के शाखा प्रबंधक दीपक साह ने दीप जलाकर शुभारंभ किया। पहले दिन प्रतियोगिताओं में लेक्स इंटरनेशनल स्कूल भीमताल ने चैंपियनशिप जीती।

प्रबंध अध्ययन विभाग परिसर में पहले दिन विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। इनमें रस्साकस्सी में लेक्स इंटरनेशनल स्कूल भीमताल ने प्रथम, क्विज में गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल हल्द्वानी के राघव कांडपाल और करन नेगी ने प्रथम और लेक्स इंटरनेशनल के प्रेरणा गड़िया और सॉई रचना ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


वाद विवाद प्रतियोगिता में लेक्स के मंजी बिष्ट व दीक्षा शुक्ल ने प्रथम और केंद्रीय विद्यालय भीमताल की शांति अधिकारी और जिज्ञासा पांडे ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

बैडमिंटन में लेक्स की रचिता लोहिया और गुरुकुल इंटरनेशनल के अरुण कन्याल ने प्रथम, एकल नृत्य प्रतियोगिता में गुरुकुल इंटरनेशनल की वर्तिका सिंघल ने प्रथम व मुदिता तिवारी ने द्वितीय, एकल गायन में लेक्स के शुभम बोरा ने प्रथम व हरमन माइनर के जैनाब गजल ने द्वितीय, टेबल टेनिस में गुरुकुल इंटरनेशनल के सिद्धांत सक्सेना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। आल ओवर चैंपियनशिप में लेक्स इंटरनेशनल स्कूल को दी गई।

इससे पूर्व मुख्य अतिथि डा. सिंह ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से विद्यार्थियों का चहुंमुखी विकास होता है। डा. हितेश पंत, आशीष बिष्ट, उदित पांडे, सुनील कुमार, प्रतिभा पंत, नरेंद्र कुमार, डा.नीलम पांडे, नीरज नौटियाल, अमरप्रीत सिंह विर्दी, मयंक पंत, प्रदीप कुमार, डा. तीरथ कुमार और डा. लक्ष्मण सिंह रौतेला निर्णायक थे।
विज्ञापन


इस मौके पर मुख्य अतिथि नैनीताल बैंक के सीओओ नरेश भारद्वाज, विशिष्ठ अतिथि नैनीताल बैंक के एसोसिएट वाइस प्रेसीडेंट जीसी पंत, बीसी ध्यानी, जीसी भट्ट, आरसी तिवारी, डीन प्रो. पीसी कविदयाल, डा. एलके सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें