फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वनकर्मी की पिटाई कर पिकप ले गए खनन माफिया

विज्ञापन
रामनगर अस्पताल में उपचार कराता मारपीट का शिकार दैनिक वेतन भोगी वन कर्मी जुनैद आलम। अमर उजाला - फोटो : RAMNAGAR
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। खनन माफिया के हौसले इतने बुलंद हैं कि पीरुमदारा चौकी से महज डेढ़ सौ मीटर की दूरी पर स्थित चौराहे पर वनकर्मी की पिटाई कर उपखनिज से भरा पिकप लेकर फरार हो गए। इतना ही नहीं उन्होंने वन दरोगा सहित पांच वनकर्मियों से गालीगलौज की और जान से मारने की धमकी दी। घायल वनकर्मी को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

शनिवार की शाम पांच बजे रामनगर रेंज के वन दरोगा नंदकिशोर, वनरक्षक गणेश दत्त तिवारी, विपिन चंद्र देवलाल, मोहित, दैनिक वेतन भोगी चालक जुनैद आलम और विनीत गश्त कर रहे थे। उन्हें पूछड़ी से एक पिकप के अवैध रूप से उपखनिज ले जाने की सूचना मिली। टीम ने पीछाकर पीरुमदारा से बसई के बीच पिकप को रोक लिया। टीम ने चालक को उतारकर वाहन कब्जे में ले लिया। वनकर्मी जुनैद आलम पिकप को चौकी ले जाने लगा। तभी अचानक 10-12 खनन माफिया पहुंचे और वनकर्मी की पिटाई कर वाहन छुड़ा लिया।
उन्होंने वन दरोगा और टीम के साथ गाली गलौच की और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। वन दरोगा ने पीरुमदारा चौकी पुलिस को सूचना दी और घायल कर्मचारी को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है। उसके बाद वन दरोगा नंद किशोर ने बताया कि खनन माफिया के खिलाफ थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीरुमदारा चौकी प्रभारी कविंद्र शर्मा ने बताया कि वन विभाग की टीम पिकप का पीछा कर रही थी।
चौराहे पर पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी, तभी वन कर्मियों ने पीछे से आकर पिकप को पकड़ दिया और उसे अपने साथ ले गई। चौराहे पर किसी तरह की मारपीट नहीं हुई।
पीरुमदारा के पास खनन माफिया उपखनिज से भरी पिकप छुड़ा ले गए। थाने में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। साथ ही वन अधिनियम के तहत भी केस दर्ज कराया जाएगा।
-हिमांशु बागरी, डीएफओ, तराई पश्चिमी वन प्रभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें