फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: जंगलात टीम ने पकड़ा खैर की लकड़ी से भरा ट्रक

Tue, 10 Nov 2026 11:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
कालाढूंगी। बरहैनी जंगलात टीम ने पीछा कर खैर की लकड़ी से भरे ट्रक को पकड़ लिया। वाहन से लगभग 100 क्विंटल खैर की लकड़ी बरामद हुई है, जिसकी अनुमानित कीमत 12 से 15 लाख रुपये बताई गई है। टीम को देख चालक भाग निकला।
विज्ञापन

सोमवार देर रात मुखबिर की सूचना पर डीएफओ यूसी तिवाड़ी, एसडीओ मनिंदर कौर के निर्देशन में बरहैनी रेंजर मुकुल सुनाल और डिप्टी रेंजर गोपाल कृष्ण कपिल ने टीम के साथ खैर से भरे ट्रक का पीछा किया। इस दौरान हाईवे स्थित गांव कनौरा के पास ट्रक खड़ा कर चालक भाग गया। वन विभाग की टीम ने लकड़ी से लदे ट्रक को कब्जे में ले लिया।
एसडीओ के अनुसार लकड़ी के अवैध कटान का पता लगाने के लिए वन क्षेत्राधिकारी मुकुल सुनाल के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई है। साथ ही चालक की तलाश की जा रही है। वन अपराध में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। टीम में ठाकुर दत्त ध्यानी, विनोद जोशी, ऋतिक चौहान, जगमोहन सिंह, नीरज रौतेला, हरकेश सिंह आदि वन कर्मी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें