फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: रानीखेत और बाघ एक्सप्रेस में सात दिन एसी से स्लीपर कोच में नहीं मिलेगी सीट

Mon, 19 Oct 2026 01:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। काठगोदाम रेलवे स्टेशन से चलने वाली लंबी दूरी वाली रानीखेत और बाघ एक्सप्रेस में अगले सात दिन स्लीपर से लेकर फर्स्ट एसी तक की टिकटों की बुकिंग फुल हो चुकी है।
विज्ञापन

रविवार की शाम रेलवे की वेबसाइट के अनुसार रानीखेत एक्सप्रेस में सोमवार से लेकर रविवार तक स्लीपर कोच में यहां से जाने वाली गाड़ी में 84 से 138 सीटों की वेटिंग हैं जबकि थर्ड और सेकेंड एसी में क्रमश: 66 और 37 अधिकतम वेटिंग दर्शा रहा है। बाघ एक्सप्रेस का भी यही हाल है। स्लीपर में 94 से लेकर 128 सीटों की वेटिंग है, इसी तरह थर्ड एसी में भी 40 तक की वेटिंग चल रही है। वापसी में भी इस गाड़ी के स्लीपर कोच 120 तक की वेटिंग में है।

बॉक्स-
इनमें वेटिंग भी नहीं
रानीखेत एक्सप्रेस में 20 अक्तूबर को थर्ड एसी में वेटिंग में भी सीट उपलब्ध नहीं है। इसी तरह बाघ एक्सप्रेस के सेकेंड एसी में 19, 20 और 22 को सीटों की स्थिति रिगरेट है।
विज्ञापन


बॉक्स-
संपर्क क्रांति रात 12:30 बजे पहुंची
दिल्ली से लौटने वाली संपर्क क्रांति शनिवार की रात 12:30 बजे पहुंची। यह गाड़ी वापसी में अक्सर लेट हो रही है। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार गाड़ी का काठगोदाम स्टेशन पहुंचने का तय समय रात 10:45 बजे है। गाड़ी लेट होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें