हल्द्वानी। शारदीय नवरात्र की अष्टमी के मौके पर रविवार को नैनीताल स्थित एसएसपी आवास में जिले के कप्तान डॉ. मंजुनाथ टीसी और उनकी पत्नी डॉ. नंदिता अरकेला ने कन्या पूजन पूरे विधि-विधान से किया। सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। एसएसपी ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ धार्मिक अनुष्ठान करते हुए जिले वासियों को शुभकामनाएं दी हैं।