फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: रामपुर रोड पर पहले जैसे होंगे फुटपाथ, डिवाइडरों पर होगी पेंटिंग

Fri, 06 Dec 2024 02:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। रामपुर रोड पर क्षतिग्रस्त फुटपाथ के हिस्से को ब्रिडकुल पहले जैसा बनाया जाएगा। साथ ही डिवाडर स्पष्ट रूप से दिखने के लिए पेंटिंग का कार्य भी होगा।
विज्ञापन

रामपुर रोड के चौड़ीकरण के बाद पेड़ों के ठूंठ हटाए बिना फुटपाथ बना दिया गया था। बाद में इन्हें हटाया गया तो फुटपाथ उखाड़ दिया गया। मंगलवार से गड्ढों को भरना शुरू किया तो समतल किए बिना टाइल्स इनमें भरकर बेतरतीब कर दिया। अमर उजाला में चार दिसंबर के अंक में यह मामला प्रकाशित किया गया। इस पर ब्रिडकुल के परियोजना प्रबंधक आकाश दीप भट्ट ने पत्र जारी कर बताया कि फुटपाथ के सभी क्षतिग्रस्त हिस्से को पहले जैसा ही बनाया जाएगा।
वहीं हाईवे पर बनाए जा रहे डिवाइडरों पर शीघ्र ही मानक के अनुसार पेंटिंग का कार्य कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसा बिल्कुल नहीं है कि हादसे रोकने के लिए कोई इंतजाम नहीं किया गया है। अब तक तैयार हुए डिवाइडर के दोनों छोर पर डेलीनेटर रखे गए हैं। शीघ्र ही मानक के अनुसार पेंटिंग का कार्य होगा, जिससे पूरा डिवाइडर स्पष्ट रूप से दिख सकेगा। साथ ही डिवाइडर के कट भी मानक के अनुरूप ही छोड़े जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें