फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटबाल : काठगोदाम का फाइनल में प्रवेश

Wed, 16 Sep 2026 02:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। मोहम्मद जुबेर मेमोरियल फुटबाल टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मंगलवार को नगर निगम मैदान काठगोदाम में खेला गया। इसमें काठगोदाम फुटबाल क्लब ने हल्दूचौड़ फुटबाल क्लब को पराजित कर फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन




काठगोदाम क्लब ने पहले हाफ में गोल दागकर 1-0 की बढ़त बनाई। दूसरे हाफ में भी टीम ने अपना दबदबा बनाते हुए दो और गोल दागे और 3-1 से जीत दर्ज की। इससे पूर्व मुख्य अतिथि प्रदेश प्रकोष्ठ संयोजक भाजपा कस्तूबानंद जोशी, खेल प्रकोष्ठ प्रदेश सहसंयोजक किशोर जोशी और निर्मल चम्याल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।

निर्णायक केतन भंडारी, गौरव बिष्ट और लक्ष्य रहे। वहां इस मौके पर किशन अनेरिया, मनीष गोनी, सोनू बिष्ट, कंचन अनेरिया, दीपक बिष्ट, दीपक तिवाड़ी, कुंदन बिष्ट, संजय बिष्ट, कतिल अख्तर, कुलदीप चौहान, सुनील डांगी, संदीप राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन





विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें