फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोपालनगर में आंगनबाड़ी केंद्र का लोकार्पण

Tue, 09 Feb 2016 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
 ग्राम गोपालनगर मालधनचौड़ में 5.40 लाख रुपये की लागत से बने आंगनबाड़ी केंद्र का लोकार्पण ब्लाक प्रमुख संजय नेगी ने किया। उन्होंने ग्रामीणों को सरकार द्वारा चलाई जा रही लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी। कहा कि ढेला नदी पर तटबंध, सीसी ब्लाक का कार्य मनरेगा से करवाया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा शीघ्र गांव में पंचायत भवन भी बनाया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष गिरधारी लाल, संचालन ब्लॉक अध्यक्ष रमेश पंडित ने किया।

कार्यक्रम में राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष अमिता लोहनी, क्षेत्र पंचायत सदस्य बसंती देवी, शेखर चंद्र, भूपाल राम, इंदरलाल, विक्रम सिंह, आशा देवी, पुष्पा देवी, कमला देवी, हरिप्रकाश, सुमित लोहनी, गोपाल लोहनी, इमरान खान, आनंद नेगी, बालादत्त तिवारी, रविंद्र भोज, प्रकाश असवाल, द्रौपदी धपोला, जगत राम, मनमोहन आर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें