‘मेरा प्रदर्शन तो अच्छा था, लेकिन हम यदि जीत जाते तो बेहतर होता। अब यदि हमें वर्ल्ड कप मुकाबलों में बने रहना है तो आगे के मैचों में जीत दर्ज करनी होगी। टीम बेहतर खेल रही है। हालांकि इंग्लैंड के खिलाफ हार से काफी निराशा हुई है।’
अमर उजाला से बातचीत में अल्मोड़ा निवासी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी एकता बिष्ट ने कहा कि टूर्नामेंट में भारत खिताबका एक मजबूत दावेदार है, लेकिन पाकिस्तान और इंग्लैंड के खिलाफ हार से जरूर हमारी उम्मीदों को झटका लगा है।
एकता ने कहा कि यदि हमें मुकाबले में बना रहना है तो आगे के मैचों में शानदार प्रदर्शन करना होगा। इंग्लैंड के खिलाफ मेरा प्रदर्शन बेहतर रहा, लेकिन यदि टीम जीत जाती तो बेहतर होता है। यह टीम गेम है, सबको मिलकर बेहतर प्रदर्शन करना होगा। हमारी बैटिंग और बॉलिंग काफी बेहतर है।
दोनों में हमें एक साथ बेहतर प्रदर्शन करना होगा। उन्होंने कहा कि टीम के सभी खिलाड़ी आगे के मैचों में बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयार हैं। एकता के कोच लियाकत अली ने कहा कि एकता को इंग्लैंड के खिलाफ खेलने का मौका मिला था, एकता ने भी बेहतर प्रदर्शन कर लोगों को निराश नहीं किया। उन्होंने कहा कि एकता ने उम्मीद जताई कि आगे वह बेहतर प्रदर्शन करेंगी।