नैनीताल के मल्लीताल स्थित स्वास्थ्य निदेशक कार्यालय के गेट के पास एक भ्रूण मिला, जिससे क्षेत्र में हलचल मच गई। सफाई कर्मचारियों की सूचना पर चिकित्सकीय टीम मौके पर पहुंची और भ्रूण को अस्पताल ले गई, जहां जांच में उसे मृत पुष्टि किया गया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
धनतेरस की सुबह नैनीताल के मल्लीताल स्थित बीडी पांडे अस्पताल के समीप स्वास्थ्य निदेशक कार्यालय के गेट के पास भ्रूण मिलने से क्षेत्र में हलचल मच गई। सूचना मिलने पर अस्पताल की टीम मौके पर पहुंची और भ्रूण को अस्पताल ले गई। चिकित्सकीय जांच में उसके मृत होने की पुष्टि हुई। इसके बाद उसे मोर्चरी में रखवा दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह सफाई कर्मचारी कार्यालय के गेट के समीप सफाई कार्य कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें वहां खड़ी टैक्सी कारों के बीच भ्रूण दिखाई दिया। उन्होंने बिना देर किए इसकी सूचना अस्पताल स्टाफ को दी। अस्पताल की टीम ने मौके पर पहुंचकर भ्रूण को अपने कब्जे में लिया और अस्पताल पहुंचाया।
बीडी पांडे अस्पताल की पीएमएस डॉ. द्रौपदी गर्ब्याल ने बताया कि भ्रूण करीब सात माह का प्रतीत हो रहा है। वह ताजा है। जांच में उसके मृत होने की पुष्टि हुई है। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है।