हल्द्वानी। अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज फूलचौड़ के 12वीं कक्षा के छात्र कृष राय का चयन जनवरी में हरियाणा में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। पीटीआई आशीष शर्मा ने बताया कि कृष ने खेल महाकुंभ की जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में चैंपियनशिप ट्रॉफी जीती। राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ में भी उन्होंने 200 मीटर दौड़ में तृतीय और 4×100 मीटर रिले रेस में द्वितीय स्थान हासिल किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य आशीष शर्मा, खेल शिक्षक केएल शाह सहित समस्त विद्यालय परिवार ने उन्हें सम्मानित कर बधाई दी।