फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार से लैपटॉप समेत एक लाख उड़ाए

Sat, 21 May 2016 01:31 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। तीन पानी में व्यवसायी को कार से मोबिल ऑयल गिरने का झांसा देकर टप्पेबाज लैपटॉप बैग समेत एक लाख रुपये लेकर चंपत हो गया। घटना के बाद कोतवाली पुलिस ने सीसीटीवी को चेक किया, लेकिन टप्पेबाज का धुंधला फुटेज पुलिस को मिला है। पुलिस इसी आधार पर टप्पेबाज और उसके एक साथी की तलाश कर रही है। वहीं शाम को लैपटॉप तीन पानी में सड़क किनारे फेंका हुआ मिल गया। 
विज्ञापन


टेड़ी पुलिया निवासी गौरव मित्तल स्कूलों में ड्रेस और अन्य सामान सप्लाई करते हैं। शुक्रवार को वह कार (यूके 04 यू 003) से तीनपानी स्थित एक स्कूल जा रहे थे। तीन पानी स्थित एक गमला बनाने वाली दुकान के सामने व्यवसायी कार खड़ी कर मोबाइल पर बात करने लगा।

इस बीच एक टप्पेबाज ने आकर व्यवसायी से कहा कि उनकी कार से मोबिल ऑयल गिर रहा है। व्यवसायी ने कार से उतरकर गाड़ी का बोनट उठाया और चेक करने लगा। इस बीच टप्पेबाज कार से व्यवसायी का लैपटॉप समेत बैग लेकर भाग निकला। व्यवसायी गाड़ी पर बैठा तो लैपटॉप और बैग गायब था।
विज्ञापन


उन्होंने पुलिस को तुरंत घटना की सूचना दी। बैग में लैपटॉप के साथ करीब एक लाख रुपये थे। घटना की सूचना पर सीओ राजेंद्र सिंह ह्यांकी और कोतवाल आरएस मेहता मौके पर पहुंचे। पूछताछ से पता चला कि टप्पेबाज के साथ उसका एक अन्य साथी भी था, जो सहयोग करने के लिए दूर खड़ा था। पुलिस ने इस मामले में सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। कोतवाल का कहना है कि फुटेज में करीब 19 साल के टप्पेबाज की तस्वीर काफी धुंधली आ रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें