फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Achievement : 13,000 फुट की चंद्रशिला चोटी फतह कर पांच वर्ष की नंदा ने रचा कीर्तिमान, माता-पिता को दिया श्रेय

Mon, 01 May 2023 07:01 AM IST
दुष्यंत शर्मा रवींद्र पांडे रवि, नैनीताल

सार

इसी साल अप्रैल में नंदा देवी ने 13000 फुट की चंद्रशिला चोटी फतह की है। नंदा को पर्वतारोहण की प्रेरणा पर्वतारोही पिता अनित और पर्वतारोही मां टुसि से मिली है।
विज्ञापन
चंद्रशिल चोटी फतह करने वाली पांच वर्षीय नंदा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिर्फ पांच साल की उम्र में नगर की बेटी नंदा देवी ने पांच पर्वतारोहण कर कीर्तिमान स्थापित किया है। इसी साल अप्रैल में नंदा देवी ने 13000 फुट की चंद्रशिला चोटी फतह की है। नंदा को पर्वतारोहण की प्रेरणा पर्वतारोही पिता अनित और पर्वतारोही मां टुसि से मिली है।

विज्ञापन


नैनीताल के मल्लीताल बाजार निवासी और इंडियन माउंटेनियरिंग फेडरेशन (आईएमएफ) की सदस्य मां टुसि का दावा है कि पांच वर्ष की उम्र में पांच पर्वतारोहण और चार वर्ष की उम्र में 13 हजार फीट की ऊंचाई पर पहुंची नंदा देश की पहली बाल पर्वतारोही है। अब तक आईएमएफ समेत गूगल में यह मुकाम किसी के नाम दर्ज नहीं है। टुसि ने बताया कि 2019 में 10500 फुट पर स्थित डोरिटल से पर्वतारोहण के दौरान नंदा देवी पहली बार उनके साथ थी। तब वह मात्र डेढ़ वर्ष की थी। इसके बाद 2021 में वह उनके साथ यमुनोत्री पहुंची। छह नवंबर 2017 को जन्मी नंदा पहली कक्षा में अध्ययनरत है। 

आठ माह की उम्र में पहुंची थी गंगोत्री
टुसि ने बताया कि पहली बार नंदा ने उनके साथ गंगोत्री का दौरा किया तब वह आठ महीने की थी। इसके बाद 2019 में लेह और लद्दाख भी देखा। आसानी से करती हैं साहसिक गतिविधि : पर्वतारोही नंदा ने बताया कि वह अपने माता पिता के सपनों को पूरा कर पर्वतारोहण में विश्व में शीर्ष पर पहुंचना चाहती हैं। माता व पिता से पर्वतारोहण की बारीकियां सीख रहीं हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें