रामनगर (नैनीताल)। गांव शक्तिनगर, ग्राम आदर्श नगर, शंकरपुर भूल, ग्राम कॉर्बेट नगर, शंकरपुर खजांची को नगर पालिका में शामिल करने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने तहसील परिसर में धरना दिया।
बुधवार को काफी संख्या में ग्रामीण तहसील पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शन करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों को नगर पालिका रामनगर में शामिल करने की मांग की है। एडवोकेट फैजूल हक ने कहा कि प्रदेश सरकार, रामनगर और रामनगर के सीमा विस्तार में आसपास के गांव के साथ भेदभाव कर रही है।
रामनगर के सटे इलाके छोड़ कर तीन किमी दूर ग्राम कनियां, चोरपानी, गोजानी आदि ग्रामीण क्षेत्रों को नगरपालिका में शामिल कर रही है, जिसका ग्रामीणों ने विरोध किया है।
उन्होंने कहा कि इन पांच गांवों को नगर पालिका में शामिल नहीं किया तो वह आंदोलन करेंगे।
वहां कांग्रेस नेता जावेद खान, निवर्तमान सभासद मो. उस्मान, अमन, शमीम, तालिब, जीकरान, असलम, जुल्फिकार अली, हरीश, नरेश, करीम, महेश सिंह, मोहसीन, नफीस आदि रहे।