फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: बहुउद्देश्यीय शिविर में बीपीएल प्रमाणपत्र बनाए गए

Thu, 29 Aug 2024 06:47 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। राजकीय कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय बबलिया सावल्दे पश्चिम में बुधवार को पीएम जन मन योजना के तहत बहुउद्देश्यीय शिविर का आयोजन किया गया। इसमें विशेष रूप से कमजोर जन जातीय समूह या परिवार को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया।
विज्ञापन

शिविर में ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच और निशुल्क दवा दी गई। इसके अलावा बीपीएल प्रमाणपत्र, आयुष्मान कार्ड, पेंशन, किसानों की केवाईसी आदि की गई।
शिविर की अध्यक्षता ग्राम प्रधान जगदीश बनकोटी ने की। सहायक समाज कल्याण अधिकारी इंद्रजीत गौतम ने बताया कि पीएम जनमन योजना के तहत 29 अगस्त को ग्राम पंचायत भवन भवानीपुर बड़ी, 31 अगस्त को पंचायत घर राजपुर रामनगर, 2 सितंबर में पंचायत घर पीपलसाना, 6 सितंबर को पंचायत घर बेरिया में शिविर लगेंगे।
शिविर में स्वास्थ्य विभाग, ग्राम विकास विभाग, समाज कल्याण विभाग, बाल विकास, पंचायती राज विभाग आदि के विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
वहां ब्लॉक प्रमुख रेखा रावत, सांसद प्रतिनिधि इंदर सिंह रावत, खंड विकास अधिकारी श्याम सिंह नेगी, सहायक खंड विकास अधिकारी तनवीर असगर, सहायक अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी जसविंदर सिंह, सहायक अपर अभियंता जल संस्थान शिल्पा मिश्रा, पूर्ति निरीक्षक दीप चंद्र बेलवाल, सीएचओ शालिनी गुसाई आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें