नैनीताल। जिले के मुख्य कोषागार और उप कोषागारों के पांच हजार से अधिक पेंशनधारक ऐसे हैं जिन्होंने अब तक अपने आधार कार्ड को पीपीओ से लिंक नहीं कराया है। ऐसे में कोषागार और उपकोषागार के अधिकारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
मुख्य कोषाधिकारी दिनेश राणा ने बताया कि आधार कार्ड को पीपीओ से लिंक न कराने के कारण कोषागार एवं उपकोषागार में डिजिटल जीवित प्रमाण पत्र संबंधी कार्य में दिक्कत आ रही हैं। उन्होंने कहा कि आधार कार्ड का पीपीओ के डाटा से लिंक होने की दशा में जीवित प्रमाण पत्र को बायोमैट्रिक के माध्यम से पुनः वैध कराना आसान हो जाता है। इससे पेंशन भुगतान में वित्तीय अनियमितता और राजकीय धन के गबन होने की संभावना भी नहीं होती है। राणा ने अपील की है कि जिन पेंशनरधारकों ने अपना आधार नंबर पीपीओ में अपडेट नहीं कराया है वह कोषागार एवं उपकोषागार में अपना पेंशन डाटा अपडेट करा सकते हैं।