फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांचों बहनों का घर जाने से इन्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। पिता पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली पांचों बहनों ने घर जाने से इन्कार कर दिया। इस पर बालिग बेटी को नारी निकेतन और चार अन्य को हल्द्वानी की वन स्टॉप संस्था के सुपुर्द किया गया। बड़ी बेटी के राजस्व उपनिरीक्षक व महिला राजस्व उपनिरीक्षक ने हल्द्वानी में बयान लिए और हल्द्वानी के महिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया।
विज्ञापन

नैनीताल के एक गांव की रहने वाली पांच सगी बहनें बुधवार को घर से भाग गई थीं। वह शुक्रवार को भंडारपानी के पास घूम रही थीं। उधर से गुजर रहीं महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष अमिता लोहनी और उनके पति गोपाल लोहनी को रोककर लड़कियों ने जानकारी दी। इसके बाद लड़कियों ने बताया कि उनके पिता बड़ी बहन से गलत हरकत करते हैं। इस पर लड़कियों को लेकर कालाढूंगी थाने पहुंचे, जहां पर युवती ने तहरीर दी। मामला पटवारी क्षेत्र का होने के चलते पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर पटवारी क्षेत्र भेज दिया था। पीड़ितों के गांव के राजस्व उपनिरीक्षक ओमप्रकाश आर्य ने बताया कि हल्द्वानी में उनके द्वारा युवती के बयान दर्ज किए गए है।
महिला राजस्व उपनिरीक्षक नेहा जोशी के साथ युवती का हल्द्वानी में मेडिकल परीक्षण कराया गया। राज्य महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष अमिता लोहिनी ने बताया कि हल्द्वानी में वह शनिवार को लड़कियों से मिली है। लड़कियां घर जाने को तैयार नहीं है और आरोप लगाने वाली युवती का मेडिकल परीक्षण कराया है। रविवार को इस मामले की जांच के लिए एक टीम गांव जाकर परिजनों से जानकारी लेगी। वहीं लड़कियों से भी बात करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम प्रधान गणेश नैनवाल ने बताया कि मामले को कुछ और ही रंग दिया जा रहा है। इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें