फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ते के विवाद में पत्थर से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। नगर के पास सिलमोड़िया गांव में रास्ते के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। एक पक्ष के लोगों ने दंपती पर पत्थर से हमला कर दिया। घायल दंपती को बीडी पांडे अस्पताल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार रात 10 बजे सिलमोड़िया निवासी लीला राम नहर से अपने खेत में पानी लगाकर घर लौट रहा था। तभी पड़ोसी महिला से रास्ते की बात को लेकर कहासुनी हो गई। इस पर महिला पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान लीला राम की पत्नी भी मौके पर पहुंची। मामला बढ़ा तो दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति ने पत्थर उठाकर लीला राम के सिर में मारकर दिया। इसके बाद उसी पत्थर से लीला राम की पत्नी चंपा देवी के पैर को कुचल दिया।
आसपास के लोगों ने बीच बचाव कर उन्हें शांत कराया। इसके बाद परिजन रात तीन बजे दोनों पति पत्नी को बीडी पांडे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां दोनों का उपचार किया जा रहा है। अस्पताल के डॉ. एमएस दुग्ताल ने बताया कि लीला राम के सिर में गहरी चोट है और चंपा देवी के पैर में भी चोट है। लीला राम ने घटना की सूचना पटवारी को दी है। खुर्पाताल पट्टी के पटवारी सुरेश सनवाल ने बताया कि मामले में पूछताछ की गई है। शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें