हल्द्वानी। संकुल संसाधन केंद्रों में लंबे समय से तैनात संकुल प्रभारियों को हटा दिया गया है। हल्द्वानी ब्लॉक के पांच संकुल प्रभारियों को हटाकर उनकी जगह नई तैनाती कर दी गई है।
खंड परियोजना अधिकारी व खंड शिक्षा अधिकारी तारा सिंह ने बताया कि हल्द्वानी में कई संकुल संसाधन केंद्रों में नियविरूद्ध नियुक्तियां की गई थी। शिकायत के बाद इस पर कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि संकुल संसाधन केंद्रों में संकुल संसाधन केंद्र परिसर के ही प्रधानाध्यापकों को संकुल प्रभारी बनाया जाता है मगर हल्द्वानी ब्लॉक में संकुल परिसरों से दूर के सहायक अध्यापकों को संकुल प्रभारी बनाया गया था।
उन्होंने बताया कि हल्द्वानी में नियम विरुद्ध तैनात पांच संकुल प्रभारियों को हटाकर नए तैनात कर दिए गए हैं। इसमें संकुल संसाधन केंद्र लाखनमंडी, कुंवरपुर, देवलचौड़, गुनीपुर जीवानंद, हरिपुर बच्ची के संकुल प्रभारियों को हटा दिया गया है। संवाद