फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के लिए सबसे पहले राष्ट्र फिर पार्टी फिर परिवार, सांसद अजय भट्ट ने की पत्रकार वार्ता

विज्ञापन
नैनीताल में पत्रकार वार्ता के दौरान सांसद अजय भट्ट साथ में प्रशिक्षण वर्ग के जिला प्रमुख गोपाल र? - फोटो : NAINITAL
विज्ञापन
नैनीताल। भाजपा कार्यकर्ता पहले राष्ट्र, फिर पार्टी और अंत में अपने परिवार के बारे में सोचते हैं। कार्यकर्ताओं की मेहनत के बदौलत ही भाजपा आज विश्व की नंबर एक पार्टी बन चुकी है। कार्यकर्ताओं की मेहनत के चलते छह अप्रैल 1980 में पार्टी के गठन के बाद से अब तक पार्टी आगे बढ़ रही है। यह कहना है नैनीताल ऊधमसिंह नगर के सांसद अजय भट्ट का।
विज्ञापन

रविवार को शैले हाल में पत्रकारों से बातचीत के दौरान एक सवाल के जवाब में सांसद अजय भट्ट ने कहा कि भाजपा भविष्य के लिए टीम तैयार कर रही है। इसके तहत उत्तराखंड में 500 युवाओं की एक टीम तैयार की जा चुकी है, जो भविष्य में नरेंद्र मोदी की तरह देश और पार्टी की कमान संभालेंगे। उन्होंने कहा कि 1951 में जनसंघ के रूप में गठित होने के बाद 1980 में भाजपा की स्थापना के बाद से अब तक पार्टी का विभाजन नहीं हुआ है। प्रदेश भर में चल रहे प्रशिक्षण में कार्यकर्ताओं को पार्टी के इतिहास, पार्टी की सरकारों के कार्यों व भविष्य में किये जाने वाले कार्यों की जानकारी दी जा रही है।
चीन को लेकर उन्होंने कहा कि पहली बार पीएम नरेंद्र मोदी के फैसलों और सेना को दी गई खुली छूट के बाद भारत आज चीन के सामने पहाड़ बनकर खड़ा है। भारत की ऐसी मजबूत स्थिति के आगे चीन को घुटने टेकने पड़ेंगे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कांग्रेस के कार्यकाल में चीन ने भारत के 97 हजार वर्ग किमी क्षेत्रफल पर कब्जा कर लिया था और कांग्रेस तब देखती रही। वहां भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गोपाल रावत, पूर्व महामंत्री भानु पंत, कुंदन बिष्ट, मोहित साह आदि थे।
विज्ञापन

जो पार्टी सिद्धांतों पर खरा उतरेगा वही पार्टी में रहेगा
मुख्यमंत्री प्रकरण में सांसद अजय भट्ट ने कहा कि विरोधी भाजपा पर कीचड़ उछालने का कार्य करते रहे हैं। महेश नेगी प्रकरण को लेकर उन्होंने कहा कि अभी मामले की जांच चल रही है, जब तक कोई निर्णय नहीं आ जाता, इसमें कुछ भी बोलना उचित नहीं होगा। उन्होंने कहा कि पार्टी विरोधियों के लिए पार्टी में कोई जगह नहीं है। जो पार्टी के सिद्धांतों पर खरा उतरेगा वही पार्टी में रहेगा। हरक सिंह रावत मामले में कहा कि हरक सिंह रावत और संगठन जे बीच कोई नाराजगी नहीं है। आने वाले विधानसभा चुनाव में सभी एकजुट होकर चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें